GautambudhnagarGreater noida news

जाते हुए बड़ा संदेश दे गए पूर्व मुख्यमंत्री

जाते हुए बड़ा संदेश दे गए पूर्व मुख्यमंत्री

दादरी: हाल ही में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दादरी में आयोजित समाजवादी समानता भाईचारा रैली में मिहिर भोज कॉलेज मैदान पहुंचे। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए क्षेत्र की जनता को महत्वपूर्ण संदेश दिए और आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति स्पष्ट की।रैली के उपरांत अखिलेश यादव ने क्षेत्र के युवा समाजवादी नेता कृशांत भाटी को अपने साथ चार्टर्ड विमान से लखनऊ ले जाकर उनके प्रति अपनी नजदीकी और विश्वास को दर्शाया। कृशांत भाटी लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं और हर चुनाव में पार्टी के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। कृशांत भाटी ने बताया कि इस दौरान आगामी चुनाव, क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि सरकार बनने पर जिन किसानों को 64% मुआवजा नहीं मिला है, उन्हें पूरा मुआवजा दिलाया जाएगा। साथ ही किसानों को 4% प्लॉट देने और पंचायत चुनाव बहाल कराने की बात भी कही गई। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी रहती है और किसी भी प्रकार के शोषण के खिलाफ सबसे पहले पार्टी के कार्यकर्ता आवाज उठाते हैं।कृशांत भाटी के अनुसार रैली में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी रही, जिसमें महिलाओं की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय थी। इस उत्साह को देखकर अखिलेश यादव ने संतोष व्यक्त किया और दावा किया कि दादरी क्षेत्र की जनता इस बार बदलाव का मन बना चुकी है।

Related Articles

Back to top button