ग्रेटर नोएडा में द्रोण-टेकफेस्ट का आयोजन: 502 छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर, 117 टीमों में कड़ा मुकाबला
ग्रेटर नोएडा में द्रोण-टेकफेस्ट का आयोजन: 502 छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर, 117 टीमों में कड़ा मुकाबला

ग्रेटर नोएडा। द्रोणाचार्य ग्रुप इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय अन्तर्विद्यालयी द्रोण-टेकफेस्ट का भव्य आयोजन 27 और 28 मार्च 2026 को किया गया। बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों के तकनीकी नवाचार, रचनात्मकता और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस फेस्ट में एनसीआर के विभिन्न कॉलेजों की जबरदस्त भागीदारी देखने को मिली।फेस्ट के दौरान कुल 8 तकनीकी एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 117 टीमों के 502 छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपने प्रोजेक्ट्स और आइडियाज के माध्यम से तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में डॉ . सतीश कुमार तथा दूसरे दिन डॉ . हरीश कुमार मौजूद रहे। संस्थान की निदेशक डॉ संगीता मंगेश ने अतिथियों का स्वागत करते हुए दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।प्रतियोगिताओं में प्रस्तुत सभी प्रोजेक्ट्स का विशेषज्ञ टीम द्वारा गहन मूल्यांकन किया गया। इसके बाद प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं की घोषणा की गई। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ₹5100, द्वितीय को ₹3100 और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को ₹2100 नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।कार्यक्रम में संस्थान की उपनिदेशक प्रो. संघमित्रा वी. अरोरा, प्रशिक्षण एवं नियुक्ति अधिकारी रेनू दुआ सहित सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे। अंत में कुलसचिव डॉ . शैलेश कुमार Kumar सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।इस सफल आयोजन में बीटेक प्रथम वर्ष के विभागाध्यक्ष डॉ . पवन शर्मा और उनकी टीम की अहम भूमिका रही, जिनके प्रयासों से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।




