GautambudhnagarGreater noida news

विश्व जल दिवस के अवसर पर श्री द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज, दनकौर में विज्ञान संकाय द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

विश्व जल दिवस के अवसर पर श्री द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज, दनकौर में विज्ञान संकाय द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

ग्रेटर नोएडा ।विश्व जल दिवस के अवसर पर श्री द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज, दनकौर में विज्ञान संकाय द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अमित नागर (विज्ञान विभागाध्यक्ष) द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सचिव महोदय एवं प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स जी के करकमलों द्वारा किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स ने जल संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों को जल के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। विज्ञान विभागाध्यक्ष अमित नागर ने भी जल संसाधनों के संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किए।जूलॉजी विषय की ओर से डॉ. रेशा ने विद्यार्थियों को वर्ष 2026 की थीम “वाटर एंड जेंडर ” के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि जल संसाधनों का समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर महिलाओं पर क्या प्रभाव पड़ता है।साथ ही, गणित विभाग की सहायक प्राध्यापिका मिस चारु सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों—सना जायसवाल, अंशिका एवं चारुल—ने जल संरक्षण के विभिन्न उपायों के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए और सभी को जल बचाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं भविष्य के लिए जल संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा। अंत में सभी ने जल संरक्षण का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button