GautambudhnagarGreater noida news

सघन जनसंपर्क में जुटे जेवर विधायक, पीएम और सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया संकल्प । जेवर में उत्साह चरम पर, जेवर विधानसभा से ही एक लाख से अधिक लोग करेंगे प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक स्वागत

सघन जनसंपर्क में जुटे जेवर विधायक, पीएम और सीएम के कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया संकल्प

जेवर में उत्साह चरम पर, जेवर विधानसभा से ही एक लाख से अधिक लोग करेंगे प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक स्वागत

ग्रेटर नोएडा।नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सीमा से सटे ग्राम किशोरपुर एवं ग्राम दयानतपुर में इन दिनों उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। हर गली और हर घर में एक ही चर्चा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन और उनका भव्य स्वागत। जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि “क्षेत्र के लोग इस ऐतिहासिक क्षण को उत्सव के रूप में मनाने के लिए तैयार हैं। साथ ही जेवर विधानसभा क्षेत्र से एक लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए पहुंचेंगे, जो क्षेत्र की एकजुटता और यहां हो रहे विकास के प्रति विश्वास का प्रतीक होगा।”
जेवर के विधायक शधीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “जब इस हवाई अड्डे के निर्माण के लिए क्षेत्र के किसानों ने अपनी जमीनें समर्पित कर दी है, तो अपने देश के प्रधानमंत्री जी का स्वागत करना हमारे लिए गर्व और सम्मान की बात है।”जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह पिछले कई दिनों से लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। वह स्वयं गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और उन्हें इस अवसर का सहभागी बनने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं और जनसहभागिता निरंतर बढ़ रही है।
दिनांक 28 मार्च 2026 को जेवर के नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम में लगभग डेढ़ से दो लाख लोग पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button