जेवर एयरपोर्ट के भव्य उद्घाटन को लेकर विधायक तेजपाल नागर द्वारा दादरी क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं का हो रहा आयोजन
जेवर एयरपोर्ट के भव्य उद्घाटन को लेकर विधायक तेजपाल नागर द्वारा दादरी क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं का हो रहा आयोजन

ग्रेटर नोएडा ।दादरी विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आगामी 28 मार्च 2026 को प्रस्तावित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के भव्य उद्घाटन को लेकर व्यापक उत्साह का वातावरण व्याप्त है। इस ऐतिहासिक अवसर को जन-जन तक पहुंचाने एवं अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन सभाओं के माध्यम से दादरी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक तेजपाल सिंह नागर क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनने का आवाहन करेंगे।इसी के तहत साईं गार्डन एनक्लेव (विक्ट्री स्कूल के पास) ,ओम साईं गार्डन एनक्लेव, ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी (ग्रीन वे पब्लिक स्कूल),राम श्याम कॉलोनी (उदय पब्लिक स्कूल) में नुक्कड़ सभा की गई इसके अतिरिक्त ग्राम अकीलपुर, ऊँचा गाँव एवं खगोड़ा में भी जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता— हरेंद्र नागर, महकार मास्टरजी, धर्मी प्रधान, सोविन्द्र नागर, चतर सिंह प्रधान जी, दयाराम नागर, अजीत छावड़ी, बलजीत नागर, बिजेंद्र नंबरदार, पवन फागना, भीष्म शर्मा एवं चाहतराम—ने संयुक्त रूप से क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।विधायक तेजपाल नागर ने जनसामान्य से अपील की है कि निर्धारित समयानुसार अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन की गरिमा बढ़ाएं तथा क्षेत्र के विकास की इस नई उड़ान में सहभागी बनें।




