GautambudhnagarGreater noida news

प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली को लेकर भाजपा की बैठक, दो लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली को लेकर भाजपा की बैठक, दो लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर इकाई की ओर से सोमवार को तिलपता गोलचक्कर स्थित कार्यालय पर 28 मार्च को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक रैली को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री वीरेन्द्र भाटी ने किया।बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर ने रैली की तैयारियों, संगठन की मजबूती और व्यापक जनसंपर्क पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र के गांव-गांव में जाकर लोगों को आमंत्रित करें। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य दो लाख से अधिक लोगों की विशाल जनसभा आयोजित करना है, जिसके लिए हर स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है, जो इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मिलकर इस जनसभा को सफल बनाएं और विकास व राष्ट्रनिर्माण के अभियान को और मजबूत करें।इस अवसर पर धर्मेंद्र भाटी, धर्मेंद्र कोरी, दीपक भारद्वाज, पवन रावल, अरुण शर्मा, पवन नागर, सरदीप नागर, कर्मवीर आर्य, चन्द्रमणि भारद्वाज, रजनी तोमर, मुकेश भाटी, गायत्री तिवारी, योगेश चौहान, विनीता, अश्वनी गोयल, अर्पित तिवारी, मनोज मावी, राजीव सिंघल, महेश शर्मा, लोकेश त्यागी, दिनेश भाटी, भिखारी सिंह, संजीव शर्मा, संजय रावत, गजेन्द्र वाल्मीकि, धीर राणा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button