GautambudhnagarGreater noida news

हरलाल इन्सटीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड टैक्नोलॉजी,ग्रेटर नोएडा के कम्प्यूटर एप्लीकेशन विभाग द्वारा दो दिवसीय टेकेथॉन का हुआ आयोजन

हरलाल इन्सटीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड टैक्नोलॉजी,ग्रेटर नोएडा के कम्प्यूटर एप्लीकेशन विभाग द्वारा दो दिवसीय टेकेथॉन का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा।हरलाल इन्सटीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड टैक्नोलॉजी,ग्रेटर नोएडा के कम्प्यूटर एप्लीकेशन विभाग द्वारा दो दिवसीय (24,25 फरवरी 2026) टेकेथॉन का आयोजन किया गयाविभागाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी विधार्थियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों के बारे में जानकारी दी। संस्थान के समूह निदेशक डॉ सुधीर कुमार ने अपने संबोधन में इनोवेशन एवं क्रियेटीविटी के महत्व को बताया।संस्थान के चैयरमैन एच.एस. बंसल , ने सभी विधार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस टैकाथोन में विभिन्न विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एवं इन्सटीट्‌यूट से लगभग 60 टीम ने भाग लिया,जिसमें मुख्यतः एस.आर.एम. विश्वविद्यालय, जी.बी. यू. विश्वविद्यालय, एन.आई.यू. विश्वविद्यालय, आई.आई एल. एम. विश्वविद्यालय, जे.एस. महाविद्यालय, एम.आई.एम.टी इन्सटीट्यूट, आई.आई.एम.टी इन्सटीट्यूट, जनहित इन्सटीट्यूट, जी.एल. बजाज इन्सटीट्यूट, जी.एन. ग्रुप इन्सटीट्यूट आदि ने प्रतिभाग लिया।टैकाथोन के अन्तर्गत प्रथम दिवस पर INN-O-THON, BIT-A-THON तथा FREE FIRE GAME ARENA प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।INN-O-THON में प्रतिभागियों द्वारा 24 घण्टे की निरंतर कोडिंग चुनौतियों को कुशलतापूर्वक हल किया गया।

TECH-A-THON के मुख्य अतिथि डॉ. राजदेव तिवारी (हंड ऑफ ए.आई.एम.एल रिसर्च एण्ड डेवलेपमेन्ट, जनरल मैनेजर, सीक इंड्यूनिक्स प्रा. लि.) कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे। उन्होंने विधार्थियों को ए.आई.एम. एल के क्षेत्र में उपलब्ध कैरियर अपॉरचुनीटीज तथा नवीनतम ए.आई.एम.एल टूल्स के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की, और उन्हें इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज के प्रति जागरूक किया।टैकाथोन के दूसरे दिन निर्णयाक समिति के जज डॉ. चन्द्रशेखर यादव (डीन, स्कूल ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन, नोएडा इन्सटीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा) तथा प्रमेन्द्र वर्मा (सीनियर प्रिसिंपल कन्सलटेंट एट ओरेकल इण्डिया) के द्वारा सभी टीमों के कोडिंग इनोवेशन चुनौतियों का मूल्यांकन किया गया।मूल्याकंन करने के पश्चात् विजेता टीम को संस्थान के चैयरमेन एच.एच. बंसल जी. समूह निदेशक डॉ. सुधीर कुमार तथा जज डॉ. चन्द्रशेखर , प्रमेन्द्र वर्मा ने *TECHA – THON के अन्तर्गत INN-A-THON के प्रथम विजेता टीम THE CODERS, (आदित्य , आर्ची रॉय) एम.आई.एम.टी. इन्सटीट्यूट को 11,000 ₹, BIT-ATHON के प्रथम विजेता टीम R3ZOLVE (कलश प्रिया, मोहम्मद हुनैन जफर, मेधा रॉय चौधरी, तान्या साहू) आई.आई.एल.एम. विश्वविद्यालय को ₹5,000, FREE FIRE GAME ARENA के प्रथम विजेता हिमांशु भाटी (जी.एन. ग्रुप इन्सटीट्यूट) को 3,000 ₹ से पुरूस्कृत किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विधार्थियों को PRACTICAL EXPOSURE प्रदान करना तथा उन्हें INDUSTRY-ORIENTED SKILLS से सुसज्जित करना थाइस अवसर पर संस्थान के चैयरमैन एच.एस. बंसल जी ,सचिव अनिल बंसल . ,सह सचिव अनमोल बंसल , समूह निदेशक डॉ. सुधीर कुमार , कार्यकारी निदेशक डॉ. विक्रांत चौधरी , प्रबंध निदेशक डॉ. पंकज कुमार , विभागाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय , एडमिन ऑफीसर कविता चौधरी तथा अन्य संकायों के निदेशक, प्रधानाचार्य तथा समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहें ।इस कार्यक्रम के दौरान विधार्थियों का जोशपूर्ण उत्साह देखने लायक रहा।

Related Articles

Back to top button