जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के मुख्यालय, ग्रेटर नोएडा वेस्ट पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के मुख्यालय, ग्रेटर नोएडा वेस्ट पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा ।जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के मुख्यालय, ग्रेटर नोएडा वेस्ट पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप सरोहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मेरठ एवं आगरा मंडल के प्रभारी डूंगर सिंह ने सहभागिता की। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला चेयरमैन धर्म सिंह बाल्मीकि द्वारा की गई।
बैठक का शुभारंभ जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के उद्घाटन संबोधन से हुआ। अपने संबोधन में दीपक चोटीवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव सामाजिक न्याय, समान अधिकार और संविधान की मूल भावना की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों, सम्मान और भागीदारी को सुनिश्चित करना कांग्रेस की ऐतिहासिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा दलित समाज के बीच जनसंवाद बढ़ाने का आह्वान किया।मुख्य अतिथि प्रदीप सरोहा ने अपने संबोधन में कहा कि देश में सामाजिक समरसता और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंचकर संविधान प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाएं और संगठन को जन-आंदोलन का रूप दें। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती, सदस्यता अभियान और प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर विशेष बल दिया। विशिष्ट अतिथि डूंगर सिंह ने कहा कि मेरठ और आगरा मंडल में संगठन को सशक्त बनाने के लिए निरंतर संवाद और समीक्षा बैठकें आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और अनुसूचित जाति समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना हम सबकी जिम्मेदारी है।अध्यक्षीय संबोधन में जिला चेयरमैन धर्म सिंह बाल्मीकि ने कहा कि जिला स्तर पर प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी समय में ब्लॉक और नगर स्तर पर भी समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी तथा सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर व्यापक अभियान चलाया जाएगा।बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता वृद्धि, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा अनुसूचित जाति समाज से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में प्रमुख रूप से धर्म सिंह जीनवाल, मुकेश शर्मा, रमेश वाल्मीकि, अजब सिंह जाटव, तीरथराम वाल्मीकि, महाराज सिंह नागर, सतीश शर्मा, रमेश जीनवाल, धर्मबीर सिंह, नानक चंद, दुष्यंत नागर, ओमप्रकाश चंदेलिया, अरुण भाटी, गुलाब जाटव, डॉ० रतनपाल जाटव, सुरेंद्र प्रताप सिंह, ब्रह्मजीत जाटव, कपिल भाटी, रमा नैय्यर, जगदीश, सुबोध भट्ट, लायकराम, गजन प्रधान, सचिन बाल्मीकि, सचिन शर्मा, जगदीश नागर, गजेंदर, अमित, विवेक,उपेन्दर सिंह, बिन्नू भाटी, सचिन भाटी, मेहरचंद बाल्मीकि, राजकुमार, जय प्रसाद, रामप्रताप, विपिन कुमार, विनोद जाटव आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।




