GautambudhnagarGreater noida news

जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी के अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभागार में जिला पंचायत की बजट बैठक हुई संपन्न

जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी के अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभागार में जिला पंचायत की बजट बैठक हुई संपन्न

गौतमबुद्धनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत गौतमबुद्धनगर की बजट बैठक जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुई। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी प्रियंका चतुर्वेदी द्वारा किया गया।बैठक में लोक महत्व एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। आगामी वित्तीय वर्ष 2026–2027 हेतु लगभग 9.00 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रस्तावित किए गए तथा आय का लक्ष्य लगभग 15.00 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया। साथ ही पंचम वित्त आयोग की अनुमानित धनराशि लगभग 3.40 करोड़ रुपये आंकी गई।बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में तेज ध्वनि में बजने वाले डीजे पर रोक लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया तथा ग्रामीण क्षेत्र के श्मशान घाटों पर शवदाह गृह निर्माण को प्राथमिकता देने के संबंध में सभी सदस्यों द्वारा सहमति प्रदान की गई। अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को गौतमबुद्धनगर के समग्र विकास हेतु प्रेरित किया गया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक की शांतिपूर्ण समाप्ति की घोषणा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में विधायक दादरी तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, मोहिनी, जयवती देवी, सुनील भाटी, सहित मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button