GautambudhnagarGreater noida news

सिटी हार्ट एकेडमी स्कूल में लगा रूबेला वैक्सीनेशन कैंप।सिटी हार्ट स्कूल में हुआ वैक्सीन कैंप का आयोजन 

सिटी हार्ट एकेडमी स्कूल में लगा रूबेला वैक्सीनेशन कैंप।सिटी हार्ट स्कूल में हुआ वैक्सीन कैंप का आयोजन 

ग्रेटर नोएडा ।दादरी कटहरा रोड स्थित सिटी हार्ट एकेडमी स्कूल में रूबेला वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य रुचि भाटी ने बताया की सरकार ने 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए रुबेला वैक्सीन अनिवार्य किया हुआ है। इसी लिए स्कूल में बच्चों के लिए कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन डॉ रविंद्र चिकित्सा अधीक्षक व कपिल चौधरी की देख-रेख में आयोजित किया गया। खसरा-रूबेला बीमारियों को हराना हे सभी को वैक्सीन लगवाना हे। खसरा एक जानलेवा बीमारी है, खसरे से नामोनिया, दस्त, बुखार, आंखे लाल होना, अंधापन, भेहरापन न जाने कितनी बीमारियां होती है। इस लिए अगर इन सभी बीमारियों से बचना है तो रुबेला वैक्सीन जरूर लगवाएं। दादरी सरकारी अस्पताल की तरफ से वैक्सीन कैंप आयोजित किया गया, वैक्सीन लगाने के लिए नीतू नागर व रेखा रानी आशा वर्कर स्कूल पहुंचे। स्कूल पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया व वैक्सीन कैंप समाप्त होने पर स्कूल के प्रबंधक संदीप भाटी ने उनका धन्यवाद व आभार व्यक्त किया और स्कूल मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कैंप के दौरान कुछ अभिभावकों न असहमति जताई, जिसपर स्कूल प्रबंधन ने फोन के माध्यम से वैक्सीन के लाभ बताए वो उन्हें वैक्सीन के लिए तैयार किया। इस दौरान तकरीबन 160 बच्चों ने वैक्सीन कैंप का लाभ लिया।

Related Articles

Back to top button