GautambudhnagarGreater noida news

एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल में ‘सुपर संडे’ पर प्रवेश एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल में ‘सुपर संडे’ पर प्रवेश एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा।एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल में 22 फरवरी 2026, रविवार को “सुपर संडे” के अवसर पर विशेष प्रवेश अभियान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया ।इस विशेष दिन पर प्रवेश शुल्क में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को आकर्षक छूट प्रदान की गई। विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य अधिक –से–अधिक अभिभावकों को अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक श्रेष्ठ एवं संबद्ध विद्यालय चुनने का अवसर देना है। इसी अवसर पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन जाँच, डेंटल चेकअप, ऑर्थो चेकअप, थाइरॉयड चेकअप, फिजीशियन परामर्श तथा ईसीजी जैसी सुविधाएँ उपलब्ध रहीं। यह स्वास्थ्य शिविर ‘फाउंडेशन ऑफ हेल्थकेयर टेक्नोलॉजीज़ सोसाइटी, नई दिल्ली तथा बाबा सूखामल डालचंद नंबरदार हॉस्पिटल, दनकौर के सहयोग से आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन एस डी आर वी कॉन्वेंट स्कूल के पब्लिक हेल्थ क्लब के द्वारा किया गया। पब्लिक हेल्थ क्लब के विद्यार्थियों द्वारा इस शिविर में बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया गया जिससे उनके कौशल में भी वृद्धि हुई।फाउंडेशन ऑफ़ हेल्थकेयर टेक्नोलॉजीज सोसाइटी ने अपनी प्रमुख पहल RISE के अंतर्गत विद्यार्थियों को इस स्वास्थ्य शिविर (हेल्थ कैंप ) के सफल आयोजन की सम्पूर्ण प्रक्रिया का प्रशिक्षण प्रदान किया। इस प्रशिक्षण में पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन ) की प्रक्रिया से लेकर जाँच, डेटा प्रबंधन, रिपोर्ट तैयार करना, रिपोर्ट वितरण तथा परामर्श (काउंसलिंग ) तक के प्रत्येक चरण की व्यावहारिक जानकारी दी गई।इसके साथ ही विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई ) के प्रभावी उपयोग तथा स्मार्ट फ्रेमवर्क के बारे में भी सीखा, जिसका मार्गदर्शन डॉ . आशीष जोशी , डीन, स्कूल ऑफ़ पब्लिक हेल्थ , यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेमफ़िस , यूएसए द्वारा प्रदान किया गया।यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में तकनीकी दक्षता, प्रबंधन कौशल तथा सामुदायिक सेवा की समझ विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। यह पहल विद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी और समुदाय के प्रति समर्पण को दर्शाती है। विद्यालय की प्रधानाचार्या गार्गी घोष कंसाबनिक ने सभी सहयोगी संस्थाओं को बहुत बहुत धन्यवाद दिया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button