विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान दिवस का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान दिवस का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

गौतमबुद्धनगर।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत 22 फरवरी 2026 को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाए रखना तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराये गये। इस अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी गौतमबुद्धनगर ने कंपोजिट विद्यालय गिझोड़ नोएडा ब्लॉक बिसरख तहसील दादरी स्थित मतदेय स्थल का निरीक्षण कर बूथ लेवल अधिकारी द्वारा किए जा रहे नाम जोड़ने, विलोपन एवं संशोधन संबंधी कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची, फॉर्म 6, 6A, 7 एवं 8 की उपलब्धता तथा हेल्प डेस्क की व्यवस्था का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में जोड़ा जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने से वंचित न रहे। विशेष अभियान दिवस के अंतर्गत प्रत्येक मतदेय स्थल पर प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक बीएलओ उपस्थित रहे और मतदाताओं को फॉर्म भरने में आवश्यक सहायता प्रदान की गई। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों का सहयोग भी प्राप्त हुआ। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा भ्रमणशील रहकर सतत निगरानी की गई। जिलाधिकारी ने जनपद के नागरिकों से अपील की कि यदि किसी पात्र व्यक्ति, विशेषकर ऐसे युवाओं जिनकी आयु 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, का नाम मतदाता सूची में अंकित नहीं हुआ है तो वे निर्धारित प्रपत्र भरकर शीघ्र आवेदन करें। मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि के संशोधन हेतु फॉर्म 08 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन ECINET मोबाइल ऐप अथवा voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है और जनसहभागिता से ही यह अभियान पूर्णतः सफल हो सकता है। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी दादरी अनुज नेहरा, संबंधित ग्राम प्रधान, सुपरवाइजर्स एवं बूथ लेवल अधिकारीगण उपस्थित




