इनोवेटिव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस में “इन्नोस्पर्धा स्पोर्ट्स इवेंट 2K26” का हुआ भव्य शुभारंभ
इनोवेटिव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस में “इन्नोस्पर्धा स्पोर्ट्स इवेंट 2K26” का हुआ भव्य शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा। इनोवेटिव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस द्वारा आयोजित द्विदिवसीय खेल महोत्सव “इन्नोस्पर्धा स्पोर्ट्स इवेंट 2K26”का आज प्रथम दिवस अत्यंत उत्साह एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। ग्रेटर नोएडा के विभिन्न प्रतिष्ठित महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों की लगभग 150 टीमों ने इस आयोजन में सहभागिता की।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं पारस्परिक सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना है। प्रथम दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा एवं कौशल का प्रभावशाली परिचय दिया।एथलेटिक्स स्पर्धाओं के अंतर्गत 100 मीटर दौड़ तथा लंबी कूद में खिलाड़ियों ने अद्भुत फुर्ती और साहस का प्रदर्शन किया। इनडोर प्रतियोगिताओं में शतरंज, कैरम एवं टेबल टेनिस में प्रतिभागियों ने एकाग्रता, रणनीति एवं संयम का परिचय दिया। तीन टांग दौड़ एवं लेमन स्पून दौड़ में तालमेल और संतुलन की सराहनीय झलक देखने को मिली। खो-खो तथा रस्साकशी जैसी टीम प्रतियोगिताओं में सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं उत्साह ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
प्रथम दिवस के समापन पर विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। संपूर्ण परिसर खेल भावना, उत्साह एवं उल्लास से ओत-प्रोत रहा।इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. के. आर. शर्मा एवं प्रबंध निदेशक देबाशीष ने अपने संदेश में कहा कि इनोवेटिव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास वृद्धि तथा नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।अकादमिक निदेशक डॉ. तितिक्षा, वित्त निदेशक डॉ. उषा, रजिस्ट्रार अंजनी झा, प्राचार्य (विधि) डॉ. एम. के. पांडेय एवं प्राचार्य (आईआईईटी) ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रवेश निदेशक डॉ. एस. एन. मिश्रा ने कहा कि “इन्नोस्पर्धा स्पोर्ट्स इवेंट 2K26” विद्यार्थियों को अपनी अंतर्निहित प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करता है। उन्होंने आयोजन समिति, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। द्वितीय दिवस पर भी विभिन्न रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह खेल महोत्सव युवा ऊर्जा, अनुशासन एवं टीम भावना का सजीव उदाहरण बनकर उभर रहा है।




