पीटीआई क्रिकेट ग्रुप ने 4 रन से दर्ज की रोमांचक जीत । आदित्य स्पोर्ट्स नेटवर्क 2nd कॉरपोरेट कप 2025 में किया शानदार प्रदर्शन
पीटीआई क्रिकेट ग्रुप ने 4 रन से दर्ज की रोमांचक जीत
आदित्य स्पोर्ट्स नेटवर्क 2nd कॉरपोरेट कप 2025 में किया शानदार प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा |आदित्य स्पोर्ट्स नेटवर्क 2nd कॉर्पोरेट कप 2025 के अंतर्गत खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में पीटीआई क्रिकेट ग्रुप ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए एसडी क्रिकेट एसडी वॉरियर्स को 4 रन से पराजित किया। मैच पूरे 20 ओवर तक चला और अंत तक दर्शकों में उत्साह बना रहा। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पीटीआई क्रिकेट ग्रुप ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। जवाब में एसडी वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन ही बना सकी और लक्ष्य से 4 रन पीछे रह गई। इस मुकाबले के हीरो रहे रितिक राज, जिन्हें उनके उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रितिक राज ने मात्र 15 गेंदों में 28 रन (1 चौका, 3 छक्के) की तेज़ पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने गेंदबाज़ी में 4 ओवर में 35 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 10.19 एमवीपी अंक प्रदान किए गए।टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास, अनुशासन और रणनीतिक खेल की सराहना की। यह जीत टीम के आत्मविश्वास और आगामी मुकाबलों के लिए मनोबल को और मजबूत करेगी।




