GautambudhnagarGreater noida news

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने संगठन का किया विस्तार,सविंदर भाटी तथा के. पी. कसाना को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर किया नियुक्त 

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने संगठन का किया विस्तार,सविंदर भाटी तथा के. पी. कसाना को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर किया नियुक्त 

ग्रेटर नोएडा ।अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीशचन्द्र भाटी ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो वरिष्ठ समाजसेवियों सविंदर भाटी तथा के. पी. कसाना को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त करने की घोषणा की है। संगठन के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और नेतृत्व से समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।अखिल भारतीय गुर्जर महासभा वर्ष 1908 में स्थापित एक ऐतिहासिक एवं सामाजिक संगठन है, जो देशभर में गुर्जर समाज की शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक संरक्षण तथा संगठनात्मक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में महासभा द्वारा महान क्रांतिकारी एवं समाज सुधारक विजय सिंह पथिक की जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सुनील भाटी (कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश), मनवीर नागर, नमित भाटी (नेशनल युवा कोऑर्डिनेटर), अशोक भाटी (जिला अध्यक्ष), प्रमोद भाटी (जिला युवा अध्यक्ष), सुभाष भाटी, सुनील चावड़ा, शशांक भाटी, नरेंद्र भाटी, पंकज रौसा, शिवमणि रौसा, जगत नागर, रूपेश भाटी, डॉ. नवीन भाटी तथा डॉ. जय कसाना अजीत मुखिया, श्यामवीर भाटी तथा दीपक भाटी की उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button