नवजीवन इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ “अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम”
नवजीवन इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ “अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम”

गौतम बुद्ध नगर।विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत नवजीवन इंटर कॉलेज, गौतम बुद्ध नगर में अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला विज्ञान क्लब, गौतम बुद्ध नगर द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया।कार्यक्रम में रोहिणी ने बच्चों को जादुई शक्तियों के भ्रम और उनके पीछे के वैज्ञानिक सच से अवगत कराया। बच्चों ने जादू के असली विज्ञान और अंधविश्वास से जुड़े भ्रांतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। यह कार्यक्रम विज्ञान क्लब समन्वय अर्चना शिरोमणि के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों में वैज्ञानिक सोच और जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया।कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं अंधविश्वास के प्रति सचेत रहने की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।




