GautambudhnagarGreater noida news

आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में “पर्सनल इफेक्टिवनेस” विषय पर पाँच दिवसीय स्टाफ डेवलपमेंट प्रोग्राम सफलतापूर्वक सम्पन्न

आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में “पर्सनल इफेक्टिवनेस” विषय पर पाँच दिवसीय स्टाफ डेवलपमेंट प्रोग्राम सफलतापूर्वक सम्पन्न

ग्रेटर नोएडा।स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (एमबीए विभाग), आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा द्वारा “पर्सनल इफेक्टिवनेस” विषय पर पाँच दिवसीय स्टाफ डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संकाय एवं स्टाफ सदस्यों के व्यक्तिगत, भावनात्मक एवं व्यावसायिक कौशलों का विकास करना था। पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ आलोक कुमार के सत्र से हुआ, जिसका विषय इमोशनल इंटेलिजेंस एवं ट्रस्टवर्दीनेस रहा। उन्होंने दैनिक जीवन में भावनात्मक प्रभावशीलता के महत्व को विस्तार से समझाया तथा रोल प्ले एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को विश्वास निर्माण की व्यवहारिक समझ प्रदान की। दूसरे दिन एस. बी. सिन्हा ने इंट्रिंसिक मोटिवेशन विषय पर अत्यंत रोचक एवं सहभागितापूर्ण सत्र संचालित किया। उन्होंने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में भावनात्मक प्रभावशीलता की भूमिका पर प्रकाश डाला। सत्र में रोल प्ले, अनुभवात्मक गतिविधियाँ एवं आत्म-जागरूकता से जुड़े अभ्यास शामिल रहे, जिन्हें प्रतिभागियों ने अत्यंत उपयोगी पाया।तीसरे दिन अभिषेक राय, सहायक प्राध्यापक (ए.एस.एच. विभाग) ने इफेक्टिव कम्युनिकेशन एवं प्रोफेशनल इंटरैक्शन विषय पर सत्र लिया। उन्होंने कार्यस्थल पर स्पष्ट एवं प्रभावी संप्रेषण के महत्व को व्यावहारिक उदाहरणों एवं इंटरैक्टिव गतिविधियों के माध्यम से समझाया। प्रतिभागियों ने इसे अपने व्यावसायिक संप्रेषण कौशल के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।चौथे दिन शालू त्यागी द्वारा सेल्फ अवेयरनेस एवं इंटरपर्सनल इफेक्टिवनेस विषय पर सत्र आयोजित किया गया। सत्र में आत्म-समझ, भावनाओं के प्रबंधन तथा पारस्परिक संप्रेषण को सुदृढ़ बनाने के प्रभावी उपाय साझा किए गए। प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए सत्र की व्यवहारिक उपयोगिता की सराहना की। सत्र में यह भी रेखांकित किया गया कि आत्म-जागरूकता, भावनात्मक बुद्धिमत्ता की आधारशिला है।पांचवें दिन समापन सत्र डॉ. दीपक शर्मा द्वारा संचालित किया गया, जिसमें लीडरशिप कौशल पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए गए। उन्होंने वर्तमान शैक्षणिक एवं व्यावसायिक परिवेश में दूरदृष्टि, ईमानदारी एवं उत्तरदायित्वपूर्ण नेतृत्व के महत्व को रेखांकित किया। विभिन्न नेतृत्व शैलियों एवं उनके संस्थागत उपयोग पर भी चर्चा की गई, साथ ही यह बताया गया कि सशक्त नेतृत्व टीम प्रेरणा एवं संगठनात्मक सफलता का प्रमुख आधार है।कार्यक्रम में संकाय एवं स्टाफ सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। यह आयोजन संस्थान की सतत् अधिगम, व्यक्तित्व विकास एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button