सिटी हार्ट स्कूल में हुई शैक्षिक विचार गोष्ठी,पब्लिक स्कूल ऑनर्स एसोसिएशन द्वारा कराई गई शैक्षिक विचार गोष्ठी।
सिटी हार्ट स्कूल में हुई शैक्षिक विचार गोष्ठी,पब्लिक स्कूल ऑनर्स एसोसिएशन द्वारा कराई गई शैक्षिक विचार गोष्ठी।

ग्रेटर नोएडा ।दादरी कटहरा रोड स्थित सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में शैक्षिक उन्नयन विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। पब्लिक स्कूल ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले एक सभा सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में आयोजित की गई, दादरी शहर के सभी गणमान्य स्कूल ऑनर्स व प्रधानाचार्य ने सभा में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार व नोडल अधिकारी आलोक मिश्रा रहे। स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधक संदीप भाटी व प्रधानाचार्या रुचि भाटी ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत चंदन का तिलक लगा कर किया। स्कूल की तरफ से सभी को फूल माला पहनाकर व बुके देकर सम्मानित किया। मुख्य वक्ता के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने राइट टू एजुकेशन के बारे में विस्तार से चर्चा की, कब ऑनलाइन फॉर्म भरे, कब लॉटरी निकलती है , बच्चों का चुनाव कैसे होता है। भिन्न भिन्न प्रकार की जानकारियों से अवगत कराया। स्कूल ऑनर्स ने भी इस दौरान अपनी आने वाली समस्याओं का अधिकारी को अवगत कराया, सभी स्कूल ऑनर्स ने आश्वस्त किया कि सही प्रक्रिया के द्वारा चयन बच्चों का दाखिला पूर्ण रूप से लिया जाएगा, गलत तथ्य प्रस्तुत कर, या गलत प्रक्रिया से आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा, उन्होंने ऑनर्स को भी अवगत कराया कि बच्चा आवेदन करते समय अपने वार्ड व जिला पंचायत का ध्यान रखें, अपने वार्ड में आने वाले स्कूल व अपनी पंचायत में ही आवेदन करे जिस से आवेदन में कोई परेशानी न आए। अभिभावक किसी भी स्कूल के प्रारंभ की कक्षा में ही बच्चा का आवेदन कर सकता है।
कार्यक्रम के अंत में पब्लिक स्कूल ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप भाटी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया, एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने मिलकर शाल व संस्था का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सभी बेसिक व माध्यमिक स्कूलों के ऑनर्स व प्रधानाचार्य मौजूद रहे।




