GautambudhnagarGreater noida news

सपा की मासिक बैठक हुई सम्पन्न 

सपा की मासिक बैठक हुई सम्पन्न 

ग्रेटर नोएडा समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर शनिवार को पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नागर ने किया। बैठक में पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा शासनकाल में गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े और महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा सरकार गरीबों का हक छीन रही है और आम जनता का शोषण करने में लगी हुई है। भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। सरकार को जनता की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है, हत्या, लूट, अपहरण कि घटनाएं बढ़ती जा रही है। महिलाओं पर अत्याचार के मामले में प्रदेश पहले नंबर पर है। सरकार का जीरो टोलरेंस का दावा जीरो है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करते हुए फर्जी तरीके से समाजवादी समर्थकों की वोट कटवाने का कुचक्र रच रही है, जिससे हम सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। बैठक में मुख्य रूप से वीर सिंह यादव, फकीरचंद नागर, इन्दर प्रधान, मिंटी खारी, शशि यादव, शौकत अली चेची, सुदेश भाटी, नवीन भाटी, विक्रम टाइगर, मनोज शर्मा, अजय चौधरी, विनोद लोहिया, हरवीर प्रधान, अमित रौनी, जुगती सिंह, दीपक नागर, मोहित नागर, विपिन सेन, तेजपाल तोमर, रूबी नागर एडवोकेट, शिमला सागर एडवोकेट, सीपी सोलंकी, अनिल नागर, तेजपाल तोमर, जगत खारी, गुलशन, देवेंद्र भाटी, सत्यप्रकाश नागर, रामशंकर भास्कर, बिंटू तोमर, संजीदा बेगम, जय सिंह चंदेल, राशिद अल्वी, जगदीश कुमार, सुरेन्द्र भाटी, अबरार एडवोकेट, जावेद अंसारी, लखन जाटव, अश्वनी, राजनीश कुमार, इशू शुक्ला, सतपाल प्रजापति, सानिध्य शेखावत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button