GautambudhnagarGreater noida news

श्री द्रोणाचार्य (पी0जी0) कॉलिज, दनकौर में दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत श्री द्रोणाचार्य खेल महोत्सव-2026 का हुआ शुभारम्भ 

श्री द्रोणाचार्य (पी0जी0) कॉलिज, दनकौर में दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत श्री द्रोणाचार्य खेल महोत्सव-2026 का हुआ शुभारम्भ 

ग्रेटर नोएडा ।श्री द्रोणाचार्य (पी0जी0) कॉलिज, दनकौर, गौतम बुद्ध नगर में दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत श्री द्रोणाचार्य खेल महोत्सव-2026 का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि रजनीकान्त अग्रवाल (सचिव), डॉ0 गिरीश कुमार वत्स (प्राचार्य), डॉ0 रश्मि गुप्ता (उपप्राचार्या), दीपांशु मित्तल (पुरातन छात्र) के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्घाटन 100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) के द्वारा हुआ जिसका सचिव रजनीकान्त अग्रवाल द्वारा झण्डी फहराकर एवं बिसल (सी0टी0) बजाकर किया गया। इस खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन कु0 नगमा सलमानी (खेल-कूद प्रभारी), अमित नागर (सह प्रभारी), करन नागर (सह प्रभारी) के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ0 रश्मि गुप्ता (उपप्राचार्या) तथा डॉ0 निशा शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रजनीकान्त अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास के लिए भी अत्यन्त आवश्यक है। वही प्राचार्य डॉ0 गिरीश कुमार वत्स ने खिलाड़ियों को स्वच्छ एवं निष्पक्ष प्रतियोगिता तथा खेल-भावना के साथ भाग लेने का संदेश दिया तथा साथ ही कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। दीपांशु मित्तल ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों को खेल जरूर खेलने चाहिये। साथ ही मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा विजयी प्रतियोगियों को पुरूस्कार प्रदान किये गये। शुक्रवार को सम्पन्न खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षकगण- डॉ0 देवानन्द सिंह (कला संकाय) डॉ0 प्रीति रानी सेन (वाणिज्य संकाय), डॉ0 रश्मि जहाँ (शिक्षा संकाय), अमित नागर (विज्ञान संकाय), शशी नागर (बी0बी0ए0/बी0सी0ए0 संकाय), डॉ0 शिखा रानी, डॉ0 कोकिल, डॉ0 प्रशान्त कन्नौजिया, डॉ0 संगीता रावल, डॉ0 अज़मत आरा, डॉ0 नाज़ परवीन, डॉ0 सूर्यप्रकाश, प्रीति शर्मा, डॉ0 राजीव उर्फ पिन्टू, डॉ0 रेशा, महींपाल सिंह, कु0 चारू सिंह, कु0 काजल कपासिया, सुनीता शर्मा, डॉ0 नीतू सिंह, इन्द्रजीत सिंह, हनी शर्मा, अखिल कुमार, कु0 रूचि शर्मा, प्रिंस त्यागी, कार्यालय स्टॉफ- अजय कुमार, पुनीत कुमार गुप्ता, बिजेन्द्र सिंह, रामकिशन, पुस्तकालय स्टॉफ- विनीत कुमार, अंकित कुमार, राकेश कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी- रामकुमार शर्मा, रनवीर सिंह, मीनू सिंह,ज्ञानप्रकाश कश्यप, विनोद कुमार, अशोक कुमार, मोती कुमार, धनेश कुमार, कमलेश का विशेष सहयोग रहा। साथ ही खेल-कूद प्रतियोगिता के अवसर पर असंख्या दर्शक विद्यार्थी मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button