GautambudhnagarGreater noida news

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में एस.डी.आर.वी. कॉन्वेंट स्कूल की शानदार उपलब्धि,जीता प्रथम पुरस्कार 

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में एस.डी.आर.वी. कॉन्वेंट स्कूल की शानदार उपलब्धि,जीता प्रथम पुरस्कार 

ग्रेटर नोएडा ।एस.डी.आर.वी. कॉन्वेंट स्कूल के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम सांत्वना पुरस्कार के साथ ₹1000 की धनराशि प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह विज्ञान प्रदर्शनी दिनांक 06 फरवरी 2026 को पंचशील बालक इंटर कॉलेज, सेक्टर-91, नोएडा में आयोजित की गई थी। कक्षा नौवीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों देवेंद्र एवं आयुष ने “एंटी स्लीप एंड रॉकेट मॉडल” नामक अभिनव विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किया, जिसे निर्णायक मंडल द्वारा विशेष सराहना प्राप्त हुई।इस मॉडल का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को नींद आने की स्थिति में समय रहते सचेत करना है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। विद्यार्थियों ने अपने इस मॉडल के माध्यम से वैज्ञानिक सोच, तकनीकी दक्षता तथा समाजोपयोगी दृष्टिकोण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की यह उल्लेखनीय उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि समस्त क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। विद्यालय की प्रधानाचार्या गार्गी घोष कंसाबनिक ने विद्यार्थियों को इस सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button