GautambudhnagarGreater noida news

कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस गौतमबुद्ध नगर ने मनाया गौरवशाली इतिहास, नारी शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम 

कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस गौतमबुद्ध नगर ने मनाया गौरवशाली इतिहास, नारी शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम 

ग्रेटर नोएडा ।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय ग्रेटर नोएडा वेस्ट बिसरख में स्थापना दिवस एवं नारी शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास, लोकतंत्र, संविधान एवं सामाजिक न्याय के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराकर व राष्ट्रगीत वंदेमातरम का गान कर किया गया, इसके पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज़ादी की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक समरसता कांग्रेस की आत्मा है। आज जब देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास हो रहा है, कांग्रेस पार्टी ही जनता की आवाज़ बनकर संघर्ष कर रही है।उन्होंने कहा कि नारी शक्ति भारतीय समाज की रीढ़ है और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को नेतृत्व, सम्मान और अधिकार देने का काम किया है। इंदिरा गांधी से लेकर वर्तमान समय तक कांग्रेस ने महिलाओं को निर्णायक भूमिका में आगे बढ़ाया है।यह अभिनंदन कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को नमन करने का प्रतीक है।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक, शैक्षिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं रानी देवी, डॉ० इतिका, शेफ़ छाया सरकार, व्यवसायी रानी सिंह, प्रीति रंजन सिंह, मेधावी छात्रा वर्षा सिंह, कुसुम सिंह वाल्मीकि, सुनीता वाल्मीकि, व्यवसायी आकांक्षा, अर्चना शर्मा, आदि नारी शक्ति का अभिनंदन कर सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं के हित में किए गए कार्यों की सराहना की।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही वह राजनीतिक दल है जिसने महिलाओं को पंचायत से लेकर संसद तक आरक्षण, सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के अवसर दिए। आज आवश्यकता है कि नारी शक्ति को और अधिक संगठित कर देश को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाए।इस अवसर पर बिन्नू भाटी, दुष्यंत नागर, मुकेश शर्मा, निशा शर्मा, नीरज लोहिया, रिज़वान चौधरी, पुनीत मावी, कपिल भाटी, कैलाश बंसल, धर्मबीर प्रधान, महाराज सिंह नागर, धर्म सिंह, तनवीर अहमद, हरेन्दर शर्मा, प्रिंस भाटी, सुबोध भट्ट, गजन प्रधान, सचिन जीनवाल, देवेश चौधरी, सचिन शर्मा, रमेश चंद जीनवाल, गौरव वसिष्ठ, प्रभात नागर, जय प्रसाद, मेहर चंद, नदीम प्रधान, अमित, सचिन भाटी, रवि कुमार, ओमप्रकाश दीक्षित, आलोक जैन, बाबूलाल, ए० के० वर्मा, के० के० शर्मा, इंद्रेश कुमार आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर ने संकल्प लिया कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाते हुए संविधान, लोकतंत्र और नारी सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button