GautambudhnagarGreater noida news

सपा की दादरी विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार, अशोक भाटी विधानसभा महासचिव और रोबिन इन्दर प्रधान को विधानसभा उपाध्यक्ष की कमान  

सपा की दादरी विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार, अशोक भाटी विधानसभा महासचिव और रोबिन इन्दर प्रधान को विधानसभा उपाध्यक्ष की कमान  

ग्रेटर नोएडा:- शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के दादरी विधानसभा अध्यक्ष रोहित मत्ते गुर्जर ने जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी की अनुमति से अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गांव बिरौडा निवासी किसान नेता अशोक भाटी को विधानसभा महासचिव तथा पल्ला निवासी रोबिन इन्दर प्रधान को विधानसभा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया,इसके आलावा आबिद खान को विधानसभा कार्यकारिणी में सचिव एवं जावेद सैफी को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। यह जानकारी देते हुए दादरी विधानसभा अध्यक्ष रोहित मत्ते गुर्जर ने बताया कि उक्त नवनियुक्त पदाधिकारियों की मेहनत और लगन को देखते हुए पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और समाजवादी पार्टी की नीति को जन-जन तक पहुंचाते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।  इस अवसर पर पूर्व महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा कि दादरी विधानसभा कार्यकारिणी में विस्तार आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण है, मेहनती युवाओं को कार्यकारिणी में जगह मिलने से पार्टी दादरी विधानसभा क्षेत्र में मजबूत होगी। इस मौके पर मुख्य रूप से आसिफ अल्वी, दिगम्बर सिंह, हर्ष मुक़्क़दम, कपिल,सुरेन्द्र शर्मा, सतीश गौतम, एडवोकेट नवीन बैसोया,सूरज, विपुल, सचिन, जयंत, आकाश, अर्पित, आदित्य नागर, हर्ष बैसोया, नितिन भाटी, शेखर नागर, निक्की पायला, निशु आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button