GautambudhnagarGreater noida news

भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

ग्रेटर नोएडा ।भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मण्डल द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पूरे हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मण्डल के सभी बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों के साथ सहभागिता करते हुए अटल के विचारों और आदर्शों को स्मरण किया।भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल के अध्यक्ष अर्पित तिवारी के मार्गदर्शन में मण्डल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके पश्चात देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं का पाठ किया गया तथा एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर अटल जी की जयंती की प्रसन्नता साझा की गई।कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी, शशि कांत , मण्डल उपाध्यक्ष राघवेन्द्र त्रिपाठी, संजय चौहान। मण्डल महामंत्री रवि श्रीवास्तव, मुकेश दीक्षित। भारत भूषण परमार, गौरव तोमर, मोहित पाराशर, गौरव सत्यार्थी चन्द्रवीर, वी.एस. डागर, योगेन्द्र पवार, अजीत सिंह, गजेन्द्र अत्री, मोहन सिंह, विकास कुमार, शशि कुमार और ग्रेटर नोएडा मण्डल के मीडिया प्रभारी भगवत प्रसाद शर्मा एवं अनेक विशिष्ट जनों ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और अपने विचार व्यक्त किए।मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिवस केवल एक महान राजनेता का स्मरण नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की उस उज्ज्वल परंपरा का पुनः स्मरण है, जहाँ राजनीति संवेदना, संवाद और नैतिक मूल्यों से आलोकित थी। अटल जी का व्यक्तित्व हिमालय की भांति गरिमामय था—बाह्य रूप से दृढ़ और अंतर्मन से करुणामय। उनकी वाणी में मर्यादा, तर्क और काव्यात्मक सौंदर्य का अद्भुत समन्वय था। संसद में उनके विचार विरोध को भी संवाद की दिशा देते थे। उन्होंने यह सिद्ध किया कि जब भाषा शुद्ध होती है, तो राजनीति भी लोककल्याणकारी बनती है। कार्यक्रम का समापन अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button