डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जन्मदिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने संगोष्ठी का किया आयोजन
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जन्मदिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने संगोष्ठी का किया आयोजन

ग्रेटर नोएडा। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुँवर वासिद अली उपस्थित रहे। कुँवर वासिद अली ने कहा कि डॉ. अब्दुल कलाम एक अत्यंत सरल, विनम्र और प्रेरणादायक व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने सीमित संसाधनों में रहकर भी मिसाइल तकनीक के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाया और देश के युवाओं के लिए नई दिशा निर्धारित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम ने अपने जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए देश की सेवा की और विज्ञान के क्षेत्र में भारत का नाम विश्व पटल पर स्वर्णाक्षरों में अंकित किया। संगोष्ठी का संचालन भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी ने किया। कार्यक्रम के प्रमुख सय्यद ऐशान अख्तर ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अफरोज आलम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलशाद चौहान, सय्यद मौ. अख्तर आलम, मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी, नईम खान, अयूब सैफी, अजीम सलमीन, मौ. अफजल मलिक सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. कलाम के आदर्शों को अपनाने और समाज में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।



