जी.एन.आई.ओ.टी. इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर्स डे 2025 का हुआ सफल आयोजन
जी.एन.आई.ओ.टी. इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर्स डे 2025 का हुआ सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा।सिविल इंजीनियरिंग विभाग जी.एन.आई.ओ.टी. इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट द्वारा इंजीनियर्स डे 2025 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संस्थान प्रबंधन—डॉ. राजेश कुमार गुप्ता (चेयरमैन)और गौरव गुप्ता (वाइस चेयरमैन)—के सहयोग और आशीर्वाद के लिए विभाग ने हार्दिक आभार व्यक्त किया। संस्थान के निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता ने इस आयोजन को मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान किया।इस अवसर पर सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. मोहित गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इंजीनियर्स डे का महत्व समझाया और भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया के उत्कृष्ट योगदान एवं उनके समाजोपयोगी अभियंत्रण कार्यों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में चार प्रमुख प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं इसमें ग्रेटर नोएडा एवं आसपास के कॉलेजों से 50 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताएं एवं विजेता
ब्रिज कृति(Bridge Kriti)-प्रथम स्थान – सिविल इंजीनियरिंग विभाग-1. सोनू कुमार,2. करन कुकरेती,3. होइबेम; द्वितीय स्थान – सिविल इंजीनियरिंग विभाग-1. सर्जन,2. मोहम्मद तालिब,3. अविनाश कुमार; इंजीनियर्स IQ चैलेंज (Technical Quiz)- प्रथम स्थान –सिद्धांत गुप्ता (सिविल),द्वितीय स्थान – पियूष कुमार (इलेक्ट्रिकल); इंजीनियर्स कैनवास (Paper Painting)- प्रथम स्थान – पियूष कुमार (इलेक्ट्रिकल),द्वितीय स्थान – खूफगौलेन (सिविल); टेक्नो रंगोली (Tech Rangoli)-प्रथम स्थान – मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग*-1. आशीष,2. प्रियंशु,3. विशाल; द्वितीय स्थान – इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग-1. मनीष,2. सत्यम
सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में डॉ. सीमा अरोड़ा (हेड, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) तथा डॉ. जी. के. सिंह (हेड, मैकेनिकल इंजीनियरिंग)भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस आयोजन के सफल संचालन में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के संकाय सदस्यों— तरनप्रीत कौर, संधाती मुत्सुद्दी, मुकुल अत्रि, विशाल सिंह, सुषांत कमल, दिव्यांशु देव—का विशेष योगदान रहा। साथ ही तृतीय वर्ष सिविल इंजीनियरिंग के छात्र समन्वयक पृथ्वी, दिव्यांश, अभिषेक, साबे, आदित्य राज, बिनेश, राजन, रिज़वान और अभिनव—ने पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम का संचालन किया।जी.एन.आई.ओ.टी. इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट का यह आयोजन विद्यार्थियों की तकनीकी क्षमता, रचनात्मकता और टीम भावना को प्रोत्साहित करने का उत्कृष्ट प्रयास साबित हुआ।



