अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर नागर के नेतृत्व में गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज की जयंती पर जन चेतना रैली का हुआ भव्य आयोजन
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर नागर के नेतृत्व में गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज की जयंती पर जन चेतना रैली का हुआ भव्य आयोजन
ग्रेटर नोएडा ।अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर नागर के नेतृत्व में गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज जी की जयंती पर जन चेतना रैली का भव्य आयोजन किया गया।अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश संगठन महामंत्री अमरजीत चौधरी ने बताया चक्रवर्ती गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज की जयंती पर बादलपुर गेस्ट हाउस से दादरी मिहिर भोज डिग्री कॉलेज तक जन चेतना रैली का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र समाज के बहुत ही सम्मानित पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर अपने काफिले के साथ बादलपुर पहुंचे, नेपाल कसाना जी भी अपने समर्थको के साथ पहुंचे, क्षेत्र के बहुत ही वरिष्ठ समाजसेवी वरिष्ठ नेता फकीरचंद नागर भी अपने सैकड़ो समर्थको के साथ बादलपुर गेस्ट हाउस पहुंचे, गुर्जर विद्यसभा के पूर्व अध्यक्ष राधा चरण भाटी सैकड़ो समर्थको के साथ जन चेतना रैली मैं पहुंचे, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह आर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी. एन. सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री अमरजीत चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सिंह, प्रदेश महामंत्री चैनपाल प्रधान, महेंद्र नागर, प्रदेश मंत्री प्रदीप तोंगड़, क्षेत्रीय महामंत्री अरविंद भाटी, संजीव नागर, गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष कैप्टन पंचशील गुर्जर, नोएडा महानगर के अध्यक्ष सुशील अवाना, युवा जिला अध्यक्ष गौतम बुध नगर शिवा भाटी, गौतम बुध नगर के महामंत्री सचिन नागर, उपाध्यक्ष सचिन बैसोया, सुभाष नागर, कपिल चपराना, जीते चपराना, देवेंद्र टाइगर, एवं संगठन के समर्पित कार्यकर्ता भी सैकड़ो की संख्या में गाड़ियों का काफिला लेकर के बादलपुर गेस्ट हाउस जन चेतना रैली में शिरकत की।वही क्षेत्र के बहुत ही सम्मानित मास्टर मौजीराम नागर दुजाना, समाज के बहुत ही जुझारू युवा नेता पवन नागर दुजाना, डॉक्टर विकास जतन प्रधान घरबरा, दीपक नागर सादुल्लापुर, तरुण नागर बंबावड़, संदीप नागर वैदपुरा, संजीव भाटी फरीदपुर, मुनेंद्र नागर सैनी, विजेंद्र भाटी बिस्नुली, विकास भनौता, अवनीश भाटी बिसरख, रतिपाल नागर मिलक, राजेंद्र नागर बंबावड़, वरुण नागर वैदपुरा, सोनू गुर्जर खोदना, श्याम सिंह भाटी तिलपता, अजय भाटी कैलाशपुर एवं युवा साथी सभी सैकड़ो सैकड़ो की संख्या में काफिले के साथ बादलपुर गेस्ट हाउस जन चेतना रैली में पहुंचे।
दादरी मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में बनी भव्य चक्रवर्ती गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज जी की मूर्ति पर समस्त सम्मानित जन चेतना रैली में उपस्थित गणमान्य एवं युवाओं ने फूल माला पहनकर रैली का समापन किया।पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर जी ने चक्रवर्ती गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजा मिहिर भोज इस देश के ही नहीं सनातन धर्म के बहुत बड़े रक्षक थे उन्होंने अपने कार्यकाल में मुगलों को भारत में घुसने नहीं दिया था। फकीरचंद नागर जी ने गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज जी के जीवन पर कहा वह बहुत ही पराक्रमी प्रभावशाली राजा हुआ करते थे। बहुत ही वरिष्ठ समाजसेवी नेपाल कसाना जी ने बताया 1998 में गुर्जर सम्राट राजा मिहर भोज जी के नाम पर दिल्ली में एन एच 58 का नामकरण दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहब सिंह वर्मा जी से कराया था, उनका इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है जो देश और दुनिया से छुपा नहीं है। गुर्जर विद्या सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज जी की प्रतिमा की स्थापना करने वाले मास्टर राधा चरण भाटी जी ने गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा उन्होंने 836 ई से 885 ई तक इस देश पर राज किया।अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर नागर जी ने गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज की जीवनी पर बताया उनके 49 साल के राज में जो कि उनकी राजधानी कन्नौज हुआ करती थी जो आज उत्तर प्रदेश में है और उनका इतिहास बहुत ही गौरवशाली और प्रभावशाली रहा।
सभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह आर्य जी, चेनपाल प्रधान , महेंद्र प्रधान ने प्रकाश डालते हुए कहा देश का हर एक युवा चक्रवर्ती गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज जी के पद चिन्हों पर चलकर देश और धर्म को विकसित करने में अपना योगदान दें। सभा के प्रदेश संगठन महामंत्री अमरजीत चौधरी ने गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज जी के जीवन पर युवाओं से एक शपथ दिलाई कि आज हम हर युवा अपने देश और धर्म की रक्षा के लिए आगे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज के पद चिन्हों पर चलकर देश की अस्मिता देश की बहन बेटियों की रक्षा करने का काम करेंगे।जन चेतना रैली का बादलपुर गेस्ट हाउस से और दादरी मिहिर भोज डिग्री कालिज तक कई स्थानों पर फूलों की वर्षा एवं मालाओ से भव्य स्वागत किया गया।अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर नागर ने क्षेत्र से आए हुए समस्त सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों अतिथियों एवं जोश से भरे हुए इस क्षेत्र के युवाओं का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए उनको बधाई दी जिन्होंने इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में गाड़ियों और बाइकों का काफिला लाने में योगदान दिया।