GautambudhnagarGreater noida news

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने इलम सिंह नागर

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने इलम सिंह नागर

ग्रेटर नोएडा ।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, गौतम बुद्ध नगर में प्रदेश नेतृत्व एवं मंडल नेतृत्व के आदेशानुसार मंडल अध्यक्ष मेघराज भाटी द्वारा सेवा निवृत्त शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष के रूप में इलम सिंह नागर की घोषणा की गई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने इलम सिंह नागर जी को शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण आशा व्यक्त की की सेवानिवृत शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाकर उनका समाधान करवाने में इलम सिंह नागर जी सक्षम है और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गौतम बुद्ध नगर को भी मजबूती मिलेगी। इस गरिमामयी अवसर पर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं साथियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम में विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष मेघराज भाटी, जिला संरक्षक अशोक शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, जिला मंत्री गजन भाटी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बलेराम नागर, ब्लॉक अध्यक्ष जेवर हेमराज शर्मा, दनकौर ब्लॉक अध्यक्ष सतीश पीलवान, ब्लॉक मंत्री दनकौर रामकुमार शर्मा, दादरी ब्लॉक अध्यक्ष रवि भाटी, ब्लॉक मंत्री मनीषा मथुरिया, बिसरख ब्लॉक अध्यक्ष स्मिता सिंह, सहित विनोद ठाकुर, शशि मिश्रा, सीमा तिवारी, सुरेश नागर, सतीश नागर, कुलदीप नागर, जगबीर शर्मा, भूपेंद्र नागर आदि सैकड़ों शिक्षक साथियों की उपस्थिति रही। सभी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष इलम सिंह नागर को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button