GautambudhnagarGreater noida news

सपा ने मनाया संविधान मान-स्तंभ दिवस

सपा ने मनाया संविधान मान-स्तंभ दिवस

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय एक कार्यक्रम का आयोजन कर 26 जुलाई आरक्षण दिवस संविधान मान-स्तंभ दिवस के रुप में मनाया गया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद प्रवीण ऐरन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान रक्षा की शपथ ली गई तथा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह एवं शॉलभेंट कर सम्मनित किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रवीण ऐरन ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों एवं महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा संविधान को खत्म कर पिछड़े दलितों के हकों को मारना चाहती है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक अन्याय के विरूद्ध समाजवादी पार्टी सदैव खड़ी है और संविधान को बचाने के लिए संकल्पित है और कहा कि आज देश का अन्नदाता अपने को ठगा महसूस कर रहा है। किसानों को फसलों की सही कीमत नहीं मिल रही है। नौजवान नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। भाजपा सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रोजगार और आरक्षण को खत्म कर रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता बेरोजगारी और महंगाई की मार चझेल रही है। भाजपा शासन काल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। सरकार की तानाशाही और गलत नीतियों के कारण छात्रों नौजवानों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते प्रदेश के विकास और जनता के हित के लिए अनेक कार्य किए गए थे , लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप्प पड़ा है। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक हित साधने के लिए देश में लोकतंत्र की हत्या कर रही है तथा जनता को संप्रदाय और जाति में बांट आपसी सौहार्द को खत्म कर देश की एकता और भाईचारा को तोड़ने का काम कर रही है, लेकिन जनता भाजपा की सच्चाई जान चुकी है और अबकी बार विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से उसे उखाड़ फेंकने का काम करेगी। इस मौके पर पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की जनता बदहाल स्थिति में है। सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी व्यवस्थाएं को संभालने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। उत्तर प्रदेश में किए गए हजारों स्कूल बंद इसका ताजा उदाहरण है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीर सिंह यादव, फकीरचंद नागर, डॉ महेंद्र नागर, सुनील चौधरी, इंदर प्रधान, सुनील देवटा, गजराज नागर चेयरमेन, नरेंद्र नागर, राहुल अवाना, विकास यादव, कृष्णा चौहान, मेहंदी हसन, कृशांत भाटी, कपिल नागर, शालिनी खारी, शशि यादव, फिरदौस सहनाज, मनोज भाटी एडवोकेट, राघवेंद्र दुबे, सुरेंद्र नागर, मोहित यादव, दीपक नागर, नवीन भाटी, देवेंद्र टाइगर, हैप्पी पंडित, मोहित नागर, अकबर खान, विपिन सेन, बबलू चौहान, मुकेश प्रधान, बॉबी नागर, , अनिल प्रजापति, विनीत यादव, विक्रम टाइगर, अजय चौधरी, वीरपाल अवाना, शौकत अली चेची, कुलदीप भाटी, रविंद्र यादव, विजेंद्र नागर, वकील सिद्दकी, रामवीर यादव, विनोद लोहिया, महेश भाटी, अक्षय चौधरी, मुन्ना आलम, हरवीर प्रधान, कपिल गुर्जर, नीतीश बैसोया, सुदेश भाटी, विक्रम टाइगर, राजेश रोही, , अक्षय सिंह भाटी, टीटू यादव, गजेंद्र यादव, सुभाष भाटी, राम सहेली, समय भाटी, लोकेश जनमेदा, हैप्पी पंडित, प्रशांत भाटी, विपिन कसाना, महेश जाटव, मुरारी लाल गौतम, योगेश भाटी, सन्नी प्रजापति, पवन भाटी, चौधरी हसरुद्दीन, सुमित अम्बावत, रोहित यादव, गजेंद्र रावल, शादाब सलमानी, अनिल नागर, रघुराज यादव, यशपाल भाटी, बाबूलाल बंसल, जयवीर प्रधान, लखन यादव, देवेन्द्र भाटी, जाकिर मुनिरी, हरपाल सिंह, कृपाशंकर, विनय शर्मा, उदय सिंह जाटव, जय सिंह चंदेल, जावेद अंसारी, राशिद सिद्दकी, दिनेश बाल्मीकि, आदेश करदम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button