पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस (एक पेड मां के नाम) के उपलक्ष्य पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में किया वृक्षारोपण, हरियाली के प्रति दिखाई प्रतिबद्धता।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस (एक पेड मां के नाम) के उपलक्ष्य पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में किया वृक्षारोपण, हरियाली के प्रति दिखाई प्रतिबद्धता।
ग्रेटर नोएडा। दिनांक 05.06.2025 को विश्व पर्यावरण दिवस (एक पेड मां के नाम) के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के कुशल निर्देशन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी संवेदनशीलता के अनुरूप आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन, सूरजपुर में किया गया, कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) गौतमबुद्धनगर श्री अजय कुमार, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री रवि शंकर निम एवं अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री आर0के0 गौतम, सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के द्वारा सहभागिता की गयी।
कार्यक्रम के दौरान परिसर में विभिन्न प्रजातियों (कदम्ब, अमलतास, कचनार, कंजी, अशोक, जामुन, गुलमोहर आदि) के वृक्षों का रोपण किया गया, जिससे पर्यावरण को संरक्षित करने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व हरित वातावरण प्रदान करने का संदेश दिया गया। यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक आयोजन नहीं, बल्कि एक सतत प्रयास का हिस्सा होना चाहिए।”
इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया तथा इस प्रकार की गतिविधियों को लगातार जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। गौतमबुद्धनगर पुलिस का यह प्रयास समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।