ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, एमएलसी नरेंद्र भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, रबूपुरा चेयरमैन शशांक सिंह हुए शामिल
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, एमएलसी नरेंद्र भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, रबूपुरा चेयरमैन शशांक सिंह हुए शामिल
ग्रेटर नोएडा।भारतीय जनता पार्टी, द्वारा जेवर विधानसभा में “ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में एक भव्य “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का आयोजन किया गया। यह यात्रा निहाल सत्ती देवी मंदिर, कासना से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा तक निकाली गई। लगभग दो किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में हजारों की संख्या में नागरिक, कार्यकर्ता, युवा एवं बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान शहर में भारत माता की जय, वंदे मातरम्, और पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा। यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम और “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता को नमन किया गया।
यात्रा में उपस्थित प्रमुख गणमान्यजन:
इस यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य नरेंद्र सिंह भाटी मौजूद रहे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, रबूपुरा अध्यक्ष शशांक सिंह, पूर्व मंत्री हरिशचंद भाटी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं तिरंगा यात्रा के संयोजक राज नागर सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधान परिषद सदस्य व पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह भाटी ने कहा:
“ऑपरेशन सिंदूर” ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय सेना किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटती। पाकिस्तान की आतंकी साजिशों का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। अब जो भी भारत की तरफ आँख उठाएगा, उसका यही अंजाम होगा। यह यात्रा युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को जागृत करने का कार्य कर रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा:
“ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता से हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सेना ने जो शौर्य दिखाया है, वह हर भारतीय के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा:
“इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के पराक्रम को सम्मान देना, मोदी सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाना और देश के प्रति नागरिकों के विश्वास को और प्रगाढ़ करना है।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष व तिरंगा यात्रा अभियान के संयोजक राज नागर ने कहा:
यह यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की लहर है। युवाओं, बच्चों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा, होठों पर भारत माता की जय और मन में सेना के प्रति सम्मान—यह दृश्य अविस्मरणीय था।
भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ता व आमजन:
इस आयोजन में हजारों की संख्या में कासना के नागरिक शामिल हुए। प्रमुख उपस्थिति देने वालों में शामिल रहे: राज नागर (जिलाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा व अभियान संयोजक), दिनेश भाटी (मंडल अध्यक्ष कासना), कर्मवीर आर्य (मीडिया प्रभारी), वीरेंद्र भाटी, नरेंद्र डाढा, राहुल पंडित, रवि जिन्दल, अमित पहलवान, रजनी तोमर, राजेश शर्मा, दिनेश डाढा, अजीत मुखिया, इन्द्रजीत टाइगर (मंडल प्रभारी), संजय चेची (बिलासपुर चेयरमैन), मनोज चौधरी, मनोज डाढा, अमित शर्मा, अमित भाटी, जगदीप नागर, मनीष शर्मा, विकल गौतम, राजेश दिवाकर, नवीन शर्मा, मुकेश भाटी, ममता शर्मा, कृष्ण गौतम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।