अदिति नागर द्वारा सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 में 99% अंक प्राप्त करने पर महिला उन्नति संस्था टीम ने छात्रा को नारी शक्ति सम्मान से किया सम्मानित।
अदिति नागर द्वारा सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 में 99% अंक प्राप्त करने पर महिला उन्नति संस्था टीम ने छात्रा को नारी शक्ति सम्मान से किया सम्मानित।
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर के बादलपुर गांव निवासी अदिति नागर द्वारा सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 में 99% अंक प्राप्त करने पर महिला उन्नति संस्था टीम ने छात्रा को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन की मीडिया प्रभारी दीपा रानी ने बताया कि संगठन द्वारा जनपद गौतमबुद्धनगर मे शानदार उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाशाली बेटियों एवम महिलाओ को अपने प्रमुख सम्मान “नारी शक्ति सम्मान” से सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की जाती है उसी के तहत आज संगठन सदस्यों द्वारा छात्रा अदिति को उसकी शानदार उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। संस्थापक डा.राहुल वर्मा ने कहा कि अदिति ने 99% अंक लाकर ना केवल परिवार का नाम रौशन किया बल्कि अपने गांव और जनपद गौतम बुद्धनगर की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है।छात्रा अदिति ने बताया कि उसका सपना यू पी एस सी की तैयारी कर आई ए एस बनना है। छात्रा के पिता आलोक नागर बादलपुर ने बताया कि अदिति रोजाना 5 से 6 घंटे पढाई करती थी उसकी इस उपलब्धि पर परिवार के साथ साथ पूरा गांव गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस दौरान उपाध्यक्ष रणवीर चौधरी, रानी देवी, स्वेता कनौजिया और महासचिव अनिल भाटी मौजूद रहे।