GautambudhnagarGreater noida news

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 485 जन्मोत्सव जयंती पर ग्रेटर नोएडा में बाइक एवं कार रैली का हुआ आयोजन।

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 485 जन्मोत्सव जयंती पर ग्रेटर नोएडा में बाइक एवं कार रैली का हुआ आयोजन।

ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट (रजि.) के जिलाध्यक्ष राजीव ठाकुर के नेतृत्व में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती के पावन अवसर पर क्षत्रिय समाज के सदस्यों ने पारंपरिक पगड़ियां पहनकर एक भव्य बाइक एवं कार रैली का आयोजन किया।रैली का शुभारंभभाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार दौरदा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

यह शोभायात्रा सिटी पार्क ग्रेटर नोएडा से प्रारंभ होकर GNOIT कॉलेज तक पहुँची, जहाँ भाजपा के पूर्व मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं पूर्व विधायक (गढ़ मुक्तेश्वर) महेश चौहान जी एवं भाजपा के युवा नेता सुखविंदर सोम ने सभा को संबोधित करते हुए क्षत्रिय समाज को मार्गदर्शन प्रदान किया।इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए जिलाध्यक्ष राजीव ठाकुर जी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह चौहान, समरपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह रावल, प्रदेश सचिव अरविंद सिंह , जिला अध्यक्ष (नोएडा) सत्य पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष (नोएडा) रमेश सिंह, जिला संगठन मंत्री मनीष सिंह रावल, जिला मीडिया प्रभारी अंकिता राजपूत,जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष शक्ति सिंह रावल, जिला महामंत्री सुरेन्द्र सिंह बिष्ट,जिला संरक्षक अल्पना तोमर, देवेन्द्र सिंह भदौरिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

Related Articles

Back to top button