GautambudhnagarGreater noida news

सपाइयों ने किया सांसद सनातन पांडे का स्वागत।

सपाइयों ने किया सांसद सनातन पांडे का स्वागत।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के बलिया लोकसभा सीट से सांसद सनातन पांडे के गुरुवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर सपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के ग्रेटर नोएडा स्थित आवास पर जोरदार स्वागत किया किया गया। इस अवसर पर सांसद सनातन पांडे ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीति और तानाशाही के चलते आज देश एवं प्रदेश बदहाल स्थिति में पहुँच गया है। दिनों-दिन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है। ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ता भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की असफलता है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भाजपा सम्प्रदायवाद और जातिवाद को बढ़ावा दे रही है। भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त जनता अब उत्तर प्रदेश में बदलाव चाहती है। संविधान बचाने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा को हटाना अति आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओ से समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर मुख्य रुप से पंडित पीताम्बर शर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी देवटा, कृशान्त भाटी, जिला महासचिव सुधीर तोमर, दीपक भाटी देवटा, सुनीता यादव, रोहित मत्ते गुर्जर, अमित रौनी, अशोक शर्मा, अनूप तिवारी, विनय शर्मा, इंजी.गजेंद्र यादव, परमानंद शर्मा, अभिषेक भाटी, सागर तंवर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button