GautambudhnagarGreater noida news

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बिसरख ब्लाक कार्यकारिणी की मासिक बैठक का हुआ आयोजन।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बिसरख ब्लाक कार्यकारिणी की मासिक बैठक का हुआ आयोजन।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बिसरख ब्लाक कार्यकारिणी की मासिक बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय सर्फाबाद में किया गया। मंडल अध्यक्ष मेघराज भाटी एवं जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा के निर्देश के अनुपालन में ब्लॉक अध्यक्ष स्मिता सिंह एवं मंत्री मीना यादव ने शिक्षकों की समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया गया।

शिक्षकों ने मानव संपदा पोर्टल पर त्रुटियों का शुद्धिकरण, चयन वेतनमान, बाल्य देखभाल अवकाश एवं शिक्षकों के परिचय पत्र बनवाने एवं 15 मार्च को होली का अवकाश करवाने हेतु आग्रह किया। स्मिता सिंह ने संगठित रहकर सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया। बैठक का संचालन मीना यादव ने किया। बैठक में जिला प्रचार मंत्री शशि मिश्रा ब्लाक कार्यकारिणी से सीमा तिवारी, सीमा वार्ष्णेय, सरताज अहमद, प्रियाकेला,अपर्णा मिश्रा, गीता अगरतानिया, गीता शर्मा, लता पाठक, सुमनंजलि, सुनीता कुमारी,मुनेश कुमारी, नूतन पांडे , शिप्रा पाठक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button