Greater Noida

करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सेक्टर जू-2 की कार्यकारिणी का किया विस्तार

करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सेक्टर जू-2 की कार्यकारिणी का किया विस्तार

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर जू-2 में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक संपन्न हुई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बलराज हूंण के नेतृत्व में सेक्टर जू-2 की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए एसपी सिंह कर्दम को को सेक्टर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जू-2 में संगठन का विस्तार करते हुए के पी नागर को संरक्षक एस पी सिंह कर्दम को अध्यक्ष राजेश बिधूड़ी को वरिष्ट उपाध्यक्ष मनीष शर्मा को उपाध्यक्ष मुदित शुक्ला को उपाध्यक्ष एवं देवेन्द्र सिंह राना कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि ग्रेटर नोएडा शहर में शिक्षा-चिकित्सा के नाम पर बढ़ते हुए भ्रष्टाचार को लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा बनाए गए कानून में स्थानीय किसानों को प्राइवेट स्कूलों एवं अस्पतालों के द्वारा शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में छूट दी जानी चाहिए। लेकिन प्राइवेट स्कूल व अस्पताल तानाशाही कर स्थानीय किसानों व शहर के लोगों के अधिकारों का शोषण कर रहे हैं जल्द ही इस भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन पूरे शहर में जन जागरूक आंदोलन चलाएगा।वही निर्वाचित पदाधिकारी ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी ने दी है उसको पूर्णता ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निभाएंगे। भ्रष्टाचार अत्याचार शोषण के खिलाफ आवाज उठाएंगे।इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष बलराज हूंण बी एस नागर प्रमोद कुमार गुर्जर बॉबी गुर्जर रिंकू प्रजापति राहुल आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button