GautambudhnagarGreater noida news

जिले में यातायात पुलिस द्वारा विभिन मार्गो पर सुबह एव शाम को लगाई गई नो एंट्री,IEA के प्रतिनिधिमंडल ने यातायात पुलिस उपायुक्त यमुना प्रसाद को सौंपा पत्र

जिले में यातायात पुलिस द्वारा विभिन मार्गो पर सुबह एव शाम को लगाई गई नो एंट्री,IEA के प्रतिनिधिमंडल ने यातायात पुलिस उपायुक्त यमुना प्रसाद को सौंपा पत्र

शफी मोहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। ।IEA प्रतिनिधि मंडल ने जिले में यातायात पुलिस द्वारा विभिन मार्गो पर सुबह एव शाम को लगाई गई नो एंट्री के खिलाफ यातायात पुलिस उपायुक्त यमुना प्रसाद से मिल कर पत्र सौंपा। संस्था के उपाध्यक्ष महेंद्र शुक्ला ने बताया कि पुलिस द्वारा जिले में लगी नो एंट्री से उधमियों को बहुत नुकसान हो रहा है। जॉइंट सेक्टर सेक्रेटरी सुशील शर्मा ने बताया कि जिले के ग्राहक अपने यहाँ इन्वेंटरी नही रखते है तथा बार बार मटेरियल मांगते है, नो एंट्री लगने से मटेरियल पहुंचने में समस्या आ रही है। संस्था ने मांग की है कि 130 मीटर रोड पर एव उससे जुड़े ओधोगिक क्षेत्र के बीच की सड़कों पर से नो एंट्री को हटा लिया जाए। इससे इकोटेक 1,3,6, 11, 12, 16, एक्सटेंशन, DMIC, साइट बी, सी, 4 साइट 5 के औधोगिक क्षेत्रो में आवागमन 24 घंटे कर सकते है। साथ ही 1000 किलोग्राम से कम कैपेसिटी वाले वाहन को नो एंट्री की बाध्यता से बाहर किया जाए।

Related Articles

Back to top button