Greater NoidaGreater noida newsभाजपा

हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने पर दादरी की चेयरमैन गीता पंडित, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनी तोमर, उपाध्यक्ष संगीता रावल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न। हरियाणा में किया था प्रचार

हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने पर दादरी की चेयरमैन गीता पंडित, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनी तोमर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। जैसा आप सभी को मालूम है कि मंगलवार को हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनाव रिजल्ट घोषित हुए जिसमें भारतीय जनता पार्टी को हरियाणा में महत्वपूर्ण कामयाबी मिली इस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और दादरी की चेयरमैन गीता पंडित, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी तोमर जिला उपाध्यक्ष संगीता रावल ने खुशी मनाई और एक दूसरे को मिठाई खिलाई इस बारे में हमें गौतमबुद्धनगर की भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष संगीता रावल ने बताया कि दादरी चेयरमैन गीता पंडित, जिलाध्यक्ष रजनी तोमर और भाजपा की कार्यकर्ताओं ने हरियाणा की जीत पर जश्न मनाया इस बारे में संगीता रावल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की टीम ने हरियाणा में गांव जाकर प्रचार भी किया था जिसमें जिला अध्यक्ष रजनी तोमर, मुकेश भाटी भी शामिल थीं इस मौके पर गीता पंडित ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार में हर वर्ग को लाभ मिल रहा है जिसका परिणाम चुनाव में देखने को मिल रहा है

Related Articles

Back to top button