GautambudhnagarGreater noida news

“कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई, सदस्यता बनाए जाने का आंकड़ा 10 हजार पार”,ज़ेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के पूरे हुए 10 हजार सदस्य

“कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई, सदस्यता बनाए जाने का आंकड़ा 10 हजार पार”,ज़ेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के पूरे हुए 10 हजार सदस्य

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी ने 02 सितंबर 2024 को सदस्यता अभियान शुरू किया था तथा प्रत्येक विधायक को 10 हजार सदस्य बनाए जाने की जिम्मेदारी सौंपी थी, उसी क्रम में दिनांक 15 सितंबर 2024 को ज़ेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के 10 हजार सदस्य पूर्ण हो गए हैं।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “सदस्यता अभियान की शुरुआत से ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा का सदस्य बनाए जाने पर फोकस था। आज उसी का नतीजा है कि सदस्यता का यह आंकड़ा 10 हजार पहुंच गया है।”जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अंत में कहा कि *”सदस्यता बनाए जाने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और मेरा ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य है।”*

Related Articles

Back to top button