GautambudhnagarGreater noida news

समाजवादी लोहिया वाहिनी की 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित,शाहरुख भाटी बने जिला सचिव 

समाजवादी लोहिया वाहिनी की 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित,शाहरुख भाटी बने जिला सचिव 

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी लोहिया वाहिनी, गौतम बुद्ध नगर की 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने की। मुख्य अतिथि राजकुमार भाटी और विशिष्ट अतिथि सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी रहे।जिलाध्यक्ष प्रतीक भाटी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अनुज नागर को जिला महासचिव और अभिषेक भाटी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। उस्मानपुर गाँव निवासी शाहरुख भाटी को जिला सचिव बनाया गया है।

वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए लोहिया जी के विचारों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान रोहित मत्ते, दीपक नागर, मोहित नागर, प्रशांत भाटी, वकील सिद्दीकी, हरीश खारी, विशेष मुखिया और हैप्पी पंडित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button