रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के नये सत्र का हुआ आगाज रौ० निखिल गर्ग बने नए अध्यक्ष
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के नये सत्र का हुआ आगाज। रौ० निखिल गर्ग बने नए अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा । रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा आगामी सत्र 2026-27 का इन्स्टालेशन कार्यक्रम “सृजन “kimaya Grand , ग्रेटर नोएडा में सम्पन्न हुआ।मीडिया प्रभारी रो0 विनोद कसाना ने बताया कि क्लब अध्यक्ष रो0 निखिल गर्ग, क्लब सेक्रेट्री रो0 राहुल शर्मा व कोषाध्यक्ष संजय गर्ग ने डिस्ट्रिक गवर्नर रो0 अमित गुप्ता जी की मौजूदगी में आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व अध्यक्ष ऋषि के अग्रवाल ने पिछले वर्ष क्लब के द्वारा किये गये कार्यो से सभी को अवगत कराया इस अवसर पर 7 नये सदस्यों ने भी क्लब की सदस्यता ग्रहण की।डिस्ट्रिक टीम से मनोज अग्रवाल ,विनोद गोयल ,AG शेलेष चंद वाशने ,अतुल जैन व अन्य क्लब के रोटेरियन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष रो0 सौरभ बंसल व रो0 मुकेश शर्मा ने किया।कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रो 0 एम पी सिंह ,शिव कुमार आर्य , मनोज गर्ग, सौरभ बंसल विनोद कसाना ,डॉ के के शर्मा, प्रवीण गर्ग, प्रीति अग्रवाल अमित राठी , विजय वशिष्ठ व सदस्य एडवोकेट सुशील भाटी ,अमित गोयल ,गिरीश जिन्दल ,मनोज नागर देवेंद्र नागर ,अंकुर गर्ग, रो0 कुलदीप शर्मा, रो0 विक्रमादित्य सैनी, रो0 जितेंद्र चौहान , शिव कुमार गुप्ता क्लब के 100 से अधिक सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे।




