GautambudhnagarGreater noida news

मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों ने किया यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शैक्षणिक भ्रमण

मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों ने किया यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शैक्षणिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया स्टडीज विभाग के विद्यार्थियों ने इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर, ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के डीन प्रो. माधव गोविंद एवं विभागाध्यक्ष प्रो. बंदना पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ट्रेड शो में विभिन्न संस्थानों, उद्योगों, स्टार्टअप्स और उद्यमों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने व्यापार, उद्योग, तकनीकी नवाचार, ब्रांडिंग, जनसंपर्क और मीडिया संचार से जुड़ी गतिविधियों को करीब से समझा।विभागाध्यक्ष प्रो. बंदना पांडेय ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों के लिए ऐसे आयोजन मीडिया, जनसंपर्क, ब्रांडिंग और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन की व्यावहारिक समझ विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

विद्यार्थियों ने विशेष रूप से यह समझने का प्रयास किया कि विभिन्न संस्थान अपने उत्पादों और सेवाओं को किस प्रकार प्रदर्शित करते हैं, आगंतुकों से संवाद कैसे स्थापित करते हैं तथा मीडिया एवं डिजिटल संचार के माध्यम से अपनी पहचान को किस तरह मजबूत करते हैं। उन्हें इवेंट मैनेजमेंट, मीडिया कवरेज, जनसंपर्क और संचार रणनीतियों को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिला।इस दौरान विभाग की शिक्षिकाएं डॉ. रिया, डॉ. अविनाश और डॉ. साधिका ने विद्यार्थियों को ट्रेड शो के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी और मीडिया एवं संचार के क्षेत्र में बदलती व्यावसायिक आवश्यकताओं को समझने के लिए प्रेरित किया।विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें कक्षा में सीखी गई अवधारणाओं को वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ने और उद्योग जगत की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला।

Related Articles

Back to top button