त्रिलोक त्यागी का 74वां जन्मदिवस सेवा एवं सादगी के साथ मनाया
त्रिलोक त्यागी का 74वां जन्मदिवस सेवा एवं सादगी के साथ मनाया

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी के 74वें जन्मदिवस के अवसर पर युवा राष्ट्रीय लोकदल, गौतम बुद्ध नगर द्वारा जिलाध्यक्ष निशांत भाटी मकोड़ा के नेतृत्व में जन्मदिवस समारोह का आयोजन किया गया।रेडिसन होटल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में युवा रालोद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर त्रिलोक त्यागी का जन्मदिवस मनाया और उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।जन्मदिवस के अवसर को सेवा भाव से जोड़ते हुए युवा रालोद कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद परिवारों एवं बच्चों को फल और मिठाई वितरित की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि त्रिलोक त्यागी का सरल व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।इस अवसर पर अरुण भाटी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष चौगानपुर, ललित भाटी, मुकेश कुमार, अजय भाटी, नौशाद खान सहित युवा रालोद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




