GautambudhnagarGreater noida news

जन्मदिन पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं से अभिभूत हुए डॉ. महेश शर्मा, बोले—जनसेवा के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाऊंगा

जन्मदिन पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं से अभिभूत हुए डॉ. महेश शर्मा, बोले—जनसेवा के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाऊंगा

शफी मौहम्मद सैफी की रिपोर्ट 

नोएडा। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों, संस्थाओं, संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आमजन से प्राप्त स्नेह, शुभकामनाओं एवं आशीर्वाद के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।जन्मदिन के अवसर पर विधायकगण, भाजपा संगठन के पदाधिकारी, उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े प्रतिनिधि, सामाजिक एवं सेवा संस्थाओं, एनजीओ, आरडब्ल्यूए, एओए तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने डॉ. महेश शर्मा से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।अपने संबोधन में डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि लोगों का प्रेम, विश्वास और आत्मीयता उनके लिए अत्यंत मूल्यवान है। जन्मदिन उनके लिए केवल व्यक्तिगत उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज और जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को फिर से स्मरण करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरणा लेते हुए वह अपने ‘सेवा संकल्प’ को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। लोगों द्वारा दिया गया प्रेम और विश्वास उनके लिए प्रेरणा भी है और दायित्व भी। वह आगे भी समाज और जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

निराश्रित लोगों के बीच मनाया जन्मदिन

डॉ. महेश शर्मा ने जन्मदिन के अवसर पर ‘अपना घर अपना आश्रम, नोएडा’ पहुंचकर वहां निवासरत निराश्रित एवं बेसहारा लोगों के बीच समय बिताया और उन्हें सम्मानपूर्वक भोजन कराया। उन्होंने सभी के सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश भी दिया गया।कार्यक्रम में विधायक तेजपाल नागर, विधायक मीनाक्षी सिंह, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नोएडा महानगर जिलाध्यक्ष महेश चौहान, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, कैप्टन विकास गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, चेयरमैन भगवान दास सिंघल, चेयरमैन दीपक, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, सत्यप्रकाश सिंह, सुरेश चंद शर्मा, प्रशांत त्यागी, राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष जरनादन भाटी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अशोक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

डॉ. महेश शर्मा ने अंत में जन्मदिन पर प्राप्त सभी शुभकामनाओं, आशीर्वाद और स्नेह के लिए सभी का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button