GautambudhnagarGreater noida news
सपा महिला विंग की जिलाध्यक्ष डॉ.शशि यादव के प्रयास से गौर सिटी नॉर्थ से मनोज पांडे ने पार्टी की ली सदस्यता
सपा महिला विंग की जिलाध्यक्ष डॉ.शशि यादव के प्रयास से गौर सिटी नॉर्थ से मनोज पांडे ने पार्टी की ली सदस्यता
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर समाजवादी पार्टी की महिला विंग की जिलाध्यक्ष डॉक्टर शशि यादव के अथक प्रयासों के चलते समाजवादी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को गौर सिटी नॉर्थ से मनोज पांडे ने पार्टी की सदस्यता ली और समाजवादी पार्टी के सिपाही बन गए। मनोज पांडे ने पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को जन जन तक पहुंचने की शपथ ली। इस मौके पर महिला विंग की जिलाध्यक्ष शशि यादव ने कहा कि जल्द ही घर घर दौरा किया जाएगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को जन जन तक पहुंचने का कार्य किया जाएगा।