GautambudhnagarGreater noida news

योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर भ्रमित कर धन ऐंठने वाले सक्रिय दलालों व बिचौलियों की नहीं होगी खैर । जिलाधिकारी की जांच में दलाली में सक्रिय पाए जाने पर दलाल के विरुद्ध थाना सूरजपुर में मुकदमा पंजीकृत, अलीगढ़ से जेवर के रास्ते में किया गया गिरफ्तार

योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर भ्रमित कर धन ऐंठने वाले सक्रिय दलालों व बिचौलियों की नहीं होगी खैर

जिलाधिकारी की जांच में दलाली में सक्रिय पाए जाने पर दलाल के विरुद्ध थाना सूरजपुर में मुकदमा पंजीकृत, अलीगढ़ से जेवर के रास्ते में किया गया गिरफ्तार

आमजन सरकारी कार्य व योजनाओं में आवेदन के लिए विभागीय अधिकारी या निर्धारित जन सेवा केंद्र से करें संपर्क।जिलाधिकारी

कंट्रोल रूम के नंबर पर कॉल करके दे सकते हैं दलालों की जानकारी

गौतमबुद्धनगर।जनपद में सरकारी कार्यालयों में कार्य कराने तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर आमजन से धनराशि लेकर दलाली करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

      जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन के दौरान वृद्ध महिला की विधवा पेंशन योजना का लाभ दिलाने के नाम पर धनराशि लिए जाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत का जिलाधिकारी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए दलाल से दूरभाष के माध्यम से शिकायतकर्ता बन आम आवेदक की भांति पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए स्वेम वार्ता की गई बिचौलिये के नंबर पर, जिसमें पाया गया कि संबंधित दलाल योजनाओं के नाम पर पैसा ऐंठने में सक्रिय है। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारी को दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।उक्त प्रकरण में थाना सूरजपुर में FIR की गई व संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। तत्पश्चात पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी को अलीगढ़ से जेवर के रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी सरकारी कार्य अथवा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी दलाल अथवा बिचौलिए के संपर्क में न आएं। सभी आवेदन संबंधित विभागीय कार्यालयों अथवा अधिकृत जन सेवा केंद्रों के माध्यम से ही कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति सरकारी कार्य कराने या योजना का लाभ दिलाने के नाम पर धनराशि की मांग करता है, अगर कोई सरकारी अधिकारी अथवा बाबू रिश्वत की मांग करता है अथवा कोई भी दलाली/ बिचौलियों के माध्यम से कार्य करते हुए पाया जाता है, तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम दूरभाष नंबर 1202978231, 1202978232, 1202978862, 1202978702 अथवा संबंधित विभागाध्यक्ष को उपलब्ध कराएं, ताकि उसके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Back to top button