GautambudhnagarGreater noida news

बिग क्रिकेट लीग सीजन-2 का शानदार आगाज,  धवन के धमाकेदार 80 रन, यूपी ब्रिज स्टार्स ने डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई मरीन्स को 6 विकेट से रौंदा

बिग क्रिकेट लीग सीजन-2 का शानदार आगाज,  धवन के धमाकेदार 80 रन, यूपी ब्रिज स्टार्स ने डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई मरीन्स को 6 विकेट से रौंदा

कप्तान शिखर धवन बने प्लेयर ऑफ द मैच

ग्रेटर नोएडा।शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बुधवार को बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल) सीजन-2 का रोमांचक आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में यूपी ब्रिज स्टार्स ने गत विजेता मुंबई मरीन्स को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की।पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई मरीन्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। जवाब में यूपी ब्रिज स्टार्स ने कप्तान शिखर धवन की विस्फोटक पारी की बदौलत 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।यूपी ब्रिज स्टार्स के कप्तान शिखर धवन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 53 गेंदों पर 80 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। 150.94 के स्ट्राइक रेट से खेली गई इस दमदार पारी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।धवन के आउट होने के बाद सी.जे. गांधी ने 21 गेंदों पर 32 रन और वी. सिकरवार ने 9 गेंदों पर 17 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों ने महज 19 गेंदों में 38 रनों की अविजित साझेदारी कर मुंबई की वापसी की उम्मीदों को खत्म कर दिया।मुंबई मरीन्स की कप्तानी कर रहे इरफ़ान पठान की टीम ने चुनौतीपूर्ण स्कोर तो खड़ा किया, लेकिन गेंदबाज यूपी ब्रिज स्टार्स के बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रहे।मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शिखर धवन ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करना टीम के आत्मविश्वास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।एसएस ग्रुप के स्वामित्व वाली यूपी ब्रिज स्टार्स ने इस प्रभावशाली जीत के साथ बिग क्रिकेट लीग सीजन-2 में अपने इरादे साफ कर दिए हैं और खिताब की दौड़ में मजबूत दावेदारी पेश की है।

Related Articles

Back to top button