GautambudhnagarGreater noida news

जीआईएमएस की फ्रेशर्स पार्टी में सलमान अली की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां । ‘गो ग्लैम’ थीम पर हुआ आयोजन, रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

जीआईएमएस की फ्रेशर्स पार्टी में सलमान अली की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

‘गो ग्लैम’ थीम पर हुआ आयोजन, रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस) में पीजीडीएम बैच 2026-28 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर के ऑडिटोरियम में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। ‘गो ग्लैम’ थीम पर आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संगीत, नृत्य और रैंप वॉक के जरिए अपनी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान एसीपी पवन कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता, सीईओ स्वदेश कुमार सिंह, मैनेजमेंट मेंबर वंश गुप्ता और डायरेक्टर डॉ. भूपेंद्र कुमार सोम ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधन ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल, टीमवर्क और उद्योगोन्मुखी दक्षताओं के विकास के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करा रहा है।समारोह में रैंप वॉक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास और आकर्षक अंदाज में रैंप पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न गतिविधियों के बाद विद्यार्थियों को ‘मिस्टर फ्रेशर’, ‘मिस फ्रेशर’, ‘मिस्टर शो स्टॉपर’, ‘मिस शो स्टॉपर’, ‘मिस्टर मैवरिक’ और ‘मिस फैशनिस्टा’ जैसे खिताबों से सम्मानित किया गया। विजेताओं की घोषणा होते ही सभागार तालियों और उत्साह से गूंज उठा।

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण इंडियन आइडल फेम गायक सलमान अली की लाइव परफॉर्मेंस रही। सलमान अली ने अपनी दमदार आवाज और शानदार प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति के दौरान पूरा सभागार संगीत और उत्साह से सराबोर नजर आया।फ्रेशर्स पार्टी में वरिष्ठ एवं नवागंतुक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन ने विद्यार्थियों के बीच आपसी संवाद, मित्रता और टीम भावना को मजबूत किया। कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थी, संकाय सदस्य, कर्मचारीगण और आमंत्रित अतिथि मौजूद रहे। जीआईएमएस की यह फ्रेशर्स पार्टी नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए उनके नए शैक्षणिक और पेशेवर सफर की यादगार शुरुआत बन गई।

Related Articles

Back to top button