GautambudhnagarGreater noida news

ओम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

ओम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

ग्रेटर नोएडा। ओम पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय और कृष्णमय नजर आया।जन्माष्टमी के अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की झांकियां, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अरविंद भास्कर ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, आदर्शों और उनके संदेशों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सत्य, प्रेम, कर्तव्य, कर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर संजू भाटी, प्रधानाचार्य अरविंद भास्कर सहित समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक मंचन किया गया। कृष्ण के रूप में सजे बच्चे ने दही की मटकी फोड़कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर “राधे-राधे” और “जय श्री कृष्ण” के जयकारों से गूंज उठा।जन्माष्टमी समारोह ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-मूल्यों से जुड़ने का सुंदर अवसर प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button