GautamBuddhaUniversityGautambudhnagar

देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व०पण्डित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर गौतमबुद्धनगर में पुष्पांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व०पण्डित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर गौतमबुद्धनगर में पुष्पांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व०पण्डित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय गौतमबुद्धनगर पर एक पुष्पांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष राम भरोसे शर्मा ने किया।कांग्रेस जनो ने स्व०पण्डित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।विचार गोष्टी में वक्ताओं ने स्व०पण्डित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने जिले में संगठन को ओर अधिक मजबूत करने के लिए जिले के पदाधिकारियों, नगर/ब्लाक अध्यक्षों से विचार विमर्श किया।और सभी पदाधिकारियों को 2024 के चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आव्हान किया।और कहा कि जो भी नगर/ब्लाक अध्यक्ष निष्क्रिय हो रहे और काम नही कर रहे है वो स्वयं इच्छा से अपना पद छोड़ कर काम करने वाले ओर निष्ठावान कार्यकर्ता को आगे लाये।जो पदाधिकारी अपनी जुमेदारी का सही से निर्वह नही करेगा उसके स्थान पर दूसरे निष्ठावान कार्यकर्ता को नियुक्त किया जायेगा।इसके अलावा जिले के संगठन में अनुशंसान बनाये रखने के उद्देश्य से जिला

जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है देश की मौजूदा भाजपा सरकार पूरी तरह फैल हो चुकी है।आज देश की जनता भाजपा की चाल को पूरी तरह समझ चुकी है देश की जनता पूरी तरह कांग्रेस के साथ है,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राहुल गांधी जी के साथ खड़ी है।देश की जनता बदलाव चाहती है।उन्होंने कांग्रेस जनो का आवहान करते हुए कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को हताश होने की ज़रूरत नही है। आने वाला समय कांग्रेस का होगा आपका होगा।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा एससी एसटी जिला अध्यक्ष धर्म सिंह बाल्मीकि महिला जिला अध्यक्ष राधा रानी जिला उपाध्यक्ष राम भरोसे शर्मा दादरी ब्लॉक अध्यक्ष सचिन शर्मा एमएल वर्मा जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह उपाध्यक्ष रमेश चंद महासचिव रमेश कुमार वाल्मीकि रोहित शर्मा नदीम प्रधान जी आर पी सिंह उपाध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरण सिंह रणवीर सिंह सचिन कुमार जिला महासचिव अमित शर्मा ब्लॉक उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा नितिन चौधरी एवं अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button